Maiya Samman Yojana 24th Installment Date: मंईयां सम्मान योजना की 23वीं किस्त तक का पैसा मिलने के बाद अब राज्य की लाखों महिलाएं 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 24वीं किस्त की राशि चरणबद्ध तरीके से लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहले चरण में झारखंड के 12 जिलों की पात्र महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही है, जबकि दूसरे चरण में शेष 12 जिलों की महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सभी पात्र महिलाओं को 31 जुलाई 2026 तक 24वीं किस्त की राशि प्राप्त हो जाएगी। यदि योजना की लाभार्थी महिला है और आपका आवेदन स्वीकृत है और बैंक खाते में DBT एवं आधार लिंकिंग सही है, तो आपको भी जल्द ही इस किस्त का पैसा मिलेगा।
Maiya Samman Yojana 24th Installment Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 24th Installment Date |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 24वीं किस्त |
| मिलने वाली राशि | ₹2500 |
| लाभार्थी | लगभग 51 लाख महिलाएं |
| भुगतान प्रक्रिया | DBT के माध्यम से |
| प्रथम चरण | 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान |
| द्वितीय चरण | शेष 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान |
| अंतिम संभावित भुगतान | 31 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
12 जिलों की महिलाओं को अगले 24 घंटे में ₹2500 मिलेंगे
झारखंड राज्य सरकार ने 24वीं किस्त के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पहले चरण में 12 जिलों की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 भेजे जा रहे हैं। जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक है तथा DBT चालू है, उन्हें सबसे पहले 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा। पहले चरण में रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिलों की महिलाओं को भुगतान किया जा रहा है।
इसके बाद दूसरे चरण में राज्य के अन्य 12 जिलों की महिलाओं के खातों में भी राशि भेजी जाएगी। सरकार का लक्ष्य लगभग 51 लाख पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ पहुंचाना है। विभाग के अनुसार सभी जिलों में भुगतान की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक पूरी कर दी जाएगी। जिन महिलाओं को अभी तक राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका भुगतान अगले चरण में जारी किया जाएगा।
मंईयां सम्मान योजना 24वीं किस्त के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम योजना की पात्र लाभार्थी सूची में दर्ज होना चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए तथा परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी के नाम पर सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है, जिसमें DBT चालू हो ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए तथा NPCI Mapping पूरी होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana 24th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर उपलब्ध Login विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन संख्या या आधार नंबर तथा पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
- लॉगिन होने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- नए पेज में आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त करना है।
- अब मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति और 24वीं किस्त की भुगतान जानकारी देखना है।
Note:- यदि मंईयां सम्मान योजना की 24वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में भेजी जा चुकी है, तो बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर आपको SMS प्राप्त होगा। यदि SMS नहीं मिलता है, तो पासबुक अपडेट करवाकर या नजदीकी CSC केंद्र से भुगतान की जानकारी प्राप्त करना है। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, PhonePe, Google Pay, Paytm या अन्य बैंकिंग ऐप के माध्यम से भी बैंक खाते का बैलेंस चेक करना है। यदि सभी दस्तावेज सही हैं और DBT सक्रिय है, तो 31 जुलाई 2026 तक पात्र महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि चरणबद्ध तरीके से जमा होने की संभावना है।